डॉ. ब्रजमोहन जावलिया के निधन पर श्रद्धांजलि

उदयपुर, 02 जनवरी (हि.स.)। राजस्थान के वरिष्ठ साहित्यकार, मूर्धन्य पुरातत्वविद, साहित्य रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. ब्रजमोहन जावलिया के आकस्मिक निधन पर राजस्थान साहित्य अकादमी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अकादमी सचिव डॉ. बंसत सिंह सोलंकी ने डॉ.जावलिया के निधन को साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति बताया। डॉ. जावलिया का राजस्थान साहित्य अकादमी से गहरा जुड़ाव रहा। वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन मधुकर, जगदीश तिवारी, खुर्शीद अहमद शेख, रामदयाल मेहर, इकबाल हुसैन इकबाल, शेलेन्द्र लढ्ढ़ा, राजेश मेहता, जय प्रकाश भटनागर, प्रकाश नेभनानी, दिनेश अरोड़ा, नरेन्द्र सिंह राजपूत आदि ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की।

भारतीय इतिहास संकलन समिति की ओर से भी डॉ. जावलिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समिति के राजस्थान क्षेत्रीय संगठन सचिव छगनलाल बोहरा ने कहा कि मूर्धन्य इतिहासकार डाॅ. ब्रजमोहन जावलिया के देहावसान से इतिहास जगत में बड़ी क्षति हुई है। इतिहास जगत में उनके शोधकार्यों को सदैव याद किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनीता कौशल/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर