उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य चौपाल में होंगे शामिल

सन्तकबीरनगर, 02 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 03 जनवरी को चौपाल में शामिल होंगे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम व चौपाल का आयोजन 03 जनवरी को मेहदावल तहसील अंतर्गत ग्राम करमैनी में आयोजित होगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसे लेकर जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने मंगलवार को बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र/राजेश

   

सम्बंधित खबर