मुख्यमंत्री साय ने सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर, 3 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक स्वर्गीय सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

बुधवार को मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने महिला शिक्षा के लिए लोगों को न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि कई महिलाओं को शिक्षा भी दी। छुआछूत विरोध, स्त्री अधिकारों की लड़ाई एवं शिक्षा के क्षेत्र में फुले का योगदान अविस्मरणीय है। स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में किये गए उनके उल्लेखनीय कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर