बीजापुर : गायत्री शक्तिपीठ ने गर्भ संस्कार जन-जागरुकता का किया आयोजन

गायत्री परिवार

बीजापुर, 04 जनवरी (हि.स.)। जिले के गायत्री शक्तिपीठ द्वारा सुसंस्कृत पीढ़ी के निर्माण के लिए गर्भ संस्कार जनजागरुकता कार्यक्रम आज गुरुवार को सम्पन्न कराया गया। गायत्री परिवार की मीनाक्षी विश्वास और यामिनी साहू ने गर्भ संस्कार का महत्व बताते हुए जागरूक करते हुए बताया कि गर्भ में बच्चे के मस्तिष्क का 80 प्रतिशत विकास हो जाता है। गर्भस्थ शिशु गर्भ में सुनता है, आवाज, महक, स्वाद आदि के प्रति प्रतिक्रिया भी दर्शाता है, खुशी, दुख, तनाव को भी पहचानता है।

इस दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों को अवगत कराया गया कि शारीरिक ही नही मानसिक, सामाजिक आध्यात्मिक दृष्टि से स्वास्थ्य कैसे गढ़ा जाय। ऋषि परम्परा, वैदिक काल की उन नारियों का उदाहरण देकर गर्भवतियों को बताया गया कि आज भी शिशुओं को मन चाहे सांचे में ढाला जा सकता है। माता पिता शिशु के जेनेटिक इंजीनियर होते है।

दुर्ग से आई गर्भ संस्कार की सक्रिय कार्यकर्ता बहिनें मीनाक्षी विश्वास और यामिनी साहू ने संपन्न कराया। गर्भवतियों को आदर्श दिनचर्या, योग, प्राणायाम, ध्यान, संतुलित, सात्विक, संस्कारित आहार बताए गए। बच्चे के भीतर संस्कार स्थापित करने के 10 तरीके बताए जिसे गर्भ संवाद कहते है। कार्यक्रमों में 01 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व दीपयज्ञ के साथ संस्कार सम्पन्न कराया गया और साथ ही गर्भवती माताओं को सत्साहित्य अखंड ज्योति, युग निर्माण योजना, प्रज्ञा पाक्षिक, गायत्री मंत्र लेखन, गर्भ संस्कार की पुस्तिका तथा संस्कारित भोजन बनाने हेतु बलिवैश्य देव यज्ञ स्टीकर नि:शुल्क दिया गया। कुल 78 गर्भवती माताओं का गर्भ संस्कार हुआ साथ ही लगभग 700 लोगों तक यह संदेश पंहुचा।

कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए अशोक राव, अजीत पटेल, शैलेंद्र भदौरिया, संतोष अग्गीवार, के.जी.सावित्री,पवन सोनी, मोहनी साहू सहित जिले के पदाधिकारी खेमिन यादव, के.संतोष,बीरा राजबाबू, रामयश विश्वकर्मा, शशिबाला मिश्रा, सरिता मिश्रा, पुष्पा पिस्दा सहित अनगिनत परिजनों ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकर्ताओं का गर्भवती माताओं को कार्यक्रम में सम्मिलित कराने हेतु विशेष सहयोग रहा जिन्हे महिला प्रकोष्ठ बीजापुर द्वारा मंच से आभार व्यक्त किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर