साय सरकार का बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू, अधिसूचना जारी

रायपुर, 4 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की साय सरकार का बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू हो रहा है। यह एक मार्च तक प्रस्तावित है। इसमें कुल 20 बैठकें होंगी। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

छत्तीसगढ़ के छठवीं विधानसभा के द्वितीय सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। आगामी फरवरी महीने के पांच तारीख से एक मार्च तक बजट सत्र चलेगा। इस बजट सत्र में कुल 20 बैठकें होंगी।

सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य होंगे। साय सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर