पुलिस दलदास हो गई है : सुकांत मजूमदार

हुगली, 07 जनवरी (हि.स.)। डानकुनी में श्रीरामपुर सांगठनिक भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संकल्प यात्रा में रविवार को शिरकत करने पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने एक बार फिर चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस पर जोरदार हमला किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस दलदास हो गई है और वह तृणमूल नेताओं के इशारे पर काम कर रही है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जितनी पुलिस लगाई गई है, उतनी पुलिस संदेश खाली में लगाई गई होती तो इतना बड़ा कांड नहीं हुआ होता।

दरअसल, पुलिस ने डानकुनी हाउसिंग चौमाथे पर भाजपा के संकल्प यात्रा को रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई और इसमें चार भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। मौके पर सुकांत मजूमदार भी मौजूद थे। उन्होंने पुलिस के रवैया को बर्बर करार दिया। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर