मोदी सरकार बनाने को पूरी उर्जा से जुटें कार्यकर्ता : विनोद प्रजापति

--भाजपा यमुनापार जिला की संगठनात्मक बैठक करछना में

प्रयागराज, 07 जनवरी (हि.स.)। भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने नमो ऐप, विकसित भारत संकल्प यात्रा व बूथ सत्यापन के संदर्भ में कार्यकर्ताओं से कहा कि अब सभी को फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने के अभियान में पूरी सक्रियता के साथ जुटना होगा।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी यमुनापार की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति की अध्यक्षता में बृजमंगल सिंह इंटर कालेज रामपुर करछना में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठनात्मक परिवर्तन भाजपा की परम्परा है। सभी का सम्मान के साथ सहयोग लेते हुए कार्यों को शत प्रतिशत पूरा करें।

जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर नवनियुक्त शंकरगढ़ मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल, लालापुर मंडल अध्यक्ष शंकरलाल पांडेय, दिघिया मंडल अध्यक्ष सुब्बालाल प्रजापति, मांडा मंडल अध्यक्ष अशोक दुबे, सिरसा मंडल अध्यक्ष विनय यादव, चाका मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल को जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने अंगवस्त्रम् व माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। संचालन ज़िला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला, स्वागत जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, आभार जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/विद्याकांत/पदुम नारायण

   

सम्बंधित खबर