पूर्णिया में दादा-पोते की गोली मारकर हत्या

दहाड़ मार कर रोते परिजन

पूर्णिया, 9 जनवरी (हि.स.)। जिले के धमदाहा प्रखंड के बड़हरा थाना क्षेत्र के कलमबाग गांव में सो रहे दादा-पोते की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में चतुरी मंडल (65) तथा उनके पोते मनीष कुमार (08) हैं। पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कर रही हैं। बहरा कोठी थाना प्रभारी कुमार आजाद ने बताया कि घटना आपसी दुश्मनी की प्रतीत हो रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ नंदकिशोर/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर