विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है हिन्दुस्तानः कौशिक

हरिद्वार, 10 जनवरी (हि.स.)। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूर्व दिवस सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ओं ने खन्ना नगर स्थित हनुमान मंदिर से शांकुम्बरी देवी मंदिर तक मनोकामना यात्रा में प्रतिभाग कर मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए राष्ट्र को विश्व शक्ति बनाने, केन्द्र में तीसरी बार भाजपा सरकार स्थापित करने व मदन कौशिक की दीर्घायु की कामना करते हुए सिद्धपीठ शांकुम्बरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते सभी क्षेत्रों में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि आज मनोकामना यात्रा के तहत हरिद्वार जनपद के हजारों कार्यकर्ता भारत को विश्व महाशक्ति बनाने व केन्द्र में तीसरी बार भाजपा सरकार को आरूढ़ करने की कामना हेतु सिद्धपीठ शांकुम्बरी देवी मंदिर जा रहे हैं।

भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि जिस प्रकार आज समूचे जनपद से हजारों कार्यकर्त्ता केन्द्र में पुनः नरेन्द्र मोदी सरकार की कामना और अपने लोकप्रिय नेता मदन कौशिक की दीर्घायु तथा सफल राजनीतिक जीवन की कामना हेतु अपार सैलाब के रूप में यहां उमड़े हैं उससे साबित होता है कि मदन कौशिक उत्तराखण्ड के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता हैं।

महानगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि जिस प्रकार यहां कार्यकर्त्ताओं का अपार सैलाब उमड़ा हैं तथा बहादराबाद, रूड़की, भगवानपुर, बेहट में जगह-जगह सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मनोकामना यात्रा का स्वागत किया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश प्रधान, मास्टर नागेन्द्र, सुशील तिवारी, पवन तोमर, धीर सिंह, अन्नू कक्कड़, सुनील अग्रवाल गुड्डू, विशाल गर्ग, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, तरूण नैयर, पार्षद सचिन अग्रवाल, राजेन्द्र कटारिया, पिंकी चौधरी, सपना शर्मा, विक्की अडवाणी, विकल राठी, आदित्य गौड़, वासु पाराशर समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर