झाबुआ; मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में लाभान्वित बहनों ने मुख्यमंत्री को कहा धन्यवाद

झाबुआ; 10 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 अंतर्गत आठवी किश्त अंतरण समारोह बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित डी.आर.पी. लाईन के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। जिले में लाडली बहना योजना अंतर्गत कुल 1 लाख 96 हजार 14 पात्र महिलाओ को कुल 24 करोड़ 50 लाख 17 हजार 5 सौ की राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद, जिला कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाडली बहने उपस्थित थी।

महिला सशक्तिकारण एवं युवा ऊर्जा पर केन्द्रित मकर सक्रांति उत्सव के रूप में यह कार्यक्रम मनाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल से लाइव प्रसारण के माध्यम से जिले की लाडली बहनों से जुड़े। मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत प्रदेश की बहनों को 1575 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया गया, अंतरण की गई उक्त राशि में जिले की 1लाख 96 हजार 14 लाडली बहनें भी है, जो इस योजना से लाभान्वित हुई है। मुख्यमंत्री द्वारा पेंशनर्स के लिए अंतरण की गई राशि में झाबुआ जिले के पेंशनर्स के लिए भी राशि का अंतरण किया गया है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए क्षैत्रिय सांसद गुमानसिह डामोर ने कहा कि लाडली बहना योजना समाज के बदलाव का अहम् कदम है। यह राशि महिलाओ का मनोबल बढ़ाने वाली है, ओर महिलाओं को इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस राशि को महिलाएं अपनी रचनात्मकता से कई गुना तक बढ़ा सकती है।

जिला कलेक्टर तन्वी हुड्डा द्वारा लाडली बहना योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस योजना से बच्चो और महिलाओ के जीवन में बहुत परिवर्तन आया है। कलेक्टर ने लाडली बहनों से सीधे तौर पर संवाद करते हुए उनसे प्रश्न किया कि कितनी बहने लाडली बहना योजना से मिलने वाली राशि का सदुपयोग एवं बचत करनी है? तभी वहां उपस्थित एक महिला ने बताया गया की इस योजना से जो भी राशि प्राप्त होती है उसे अपनी बेटी के खाते में ट्रान्सफर कर देती है, ओर वह इस राशि का अपनी शिक्षा में उपयोग करती है। एक अन्य महिला द्वारा बताया गया की उसे केंसर था, ओर उसने लाडली बहना की राशि बचत कर केंसर का इलाज कराया। महिलाओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिले में लाडली बहना योजना अंतर्गत कुल 1 लाख 96 हजार 14 पात्र महिलाओ को कुल 24 करोड़ 50 लाख 17 हजार 5 सौ की राशि का अंतरण किया गया, जबकि विभागीय पेंशन योजना अंतर्गत जिले के कुल 69 हजार 7 सौ 46 पेंशनर्स को कुल 4 करोड़ 13 लाख 13 हजार 6 सौ रूपए की राशि का अंतरण किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. उमेशचन्द्र शर्मा/मुकेश

   

सम्बंधित खबर