बढते ठंड और शीतलहर में ब्राह्मण महासभा ने जरूरत मंदों के बीच किया कंबल वितरण

सहरसा-कंबल वितरण

सहरसा,17 जनवरी (हि.स.)। बढते ठंड और शीतलहर को देखते हुए ब्राह्मण महासभा ने गांव गांव में घूम कर जरूरतमंदों के बीच बुधवार को कंबल वितरण किया,जिसके अंतर्गत सिहौल,बारा तथा शहर के विभिन्न वार्ड में घूम घूम कर जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर कंबल वितरण हुआ।

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डब्बू मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण महासभा एक विचारधारा है। जो समाज के हर वर्ग को ले कर चलती है।वही कोषाध्यक्ष रौशन मिश्रा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। ब्राह्मण महासभा के यूवा रोहित झा, रौशन झा ने कहा की असली मानव सेवा यही है।

उन्होंने कहा की महिषी, मुरादपुर सहित कई गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया है। इस नेक कार्यों में युवाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।इस अवसर पर अंशु मिश्रा, टिंकु मैथिल, अंकुश, अभिषेक कुमार, हर्षवर्धन, मनीष सहित कई युवा मौजुद रहें। वही इस कार्य की सराहना अभिभावकों ने भी इस पुनीत कार्य की सराहना किया।

ब्राह्मण महासभा के द्वारा प्राकृतिक आपदा एवं ठंड के अवसर पर सामाजिक दायित्व का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है।वही गरीब कन्याओं के विवाह, कमजोर लोगों के लिए निशुल्क पढ़ाई लिखाई तथा अन्य सामाजिक सरोकार पर राहत वितरण कार्य चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर