फारबिसगंज विधायक ने 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने को लेकर किया दीपों का वितरण

अररिया फोटो:फारबिसगंज विधायक दीप वितरित करतेअररिया फोटो:फारबिसगंज विधायक दीप वितरित करतेअररिया फोटो:फारबिसगंज विधायक दीप वितरित करतेअररिया फोटो:फारबिसगंज विधायक दीप वितरित करते

अररिया, 18 जनवरी(हि.स.)। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना है।वर्षों बाद श्री राम जन्मभूमि पर भगवान रामलला अपने घर में मंदिर में विराजमान होने वाले हैं।जिसकी तैयारी अयोध्या के बाहर भी की जा रही है।प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दीप प्रज्वलन कर दीपोत्सव मनाने की अपील लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने जनसंपर्क करते हुए लोगों के बीच दीपों का वितरण किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को दीप देने का कार्य कर रहे हैं।इस मौके पर सभी मंदिरों में साफ-सफाई के साथ साथ लोगों के बीच दीप वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र में राम भक्त सभी के घर जाकर पूजित अक्षत भेंट कर रहे हैं और 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आह्वान कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के सभी मंदिरों को इस दिन विशेष रूप से सजाया जाएगा। हनुमान चालीसा व अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा। इस प्रसंग को एक विराट उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। सभी मंदिरों में ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने कहा कि मंदिरों को सजाने के साथ हनुमान चालीसा का पाठ और 24 घन्टे की अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम केसरी, नगर अध्यक्ष रजत सिंह, पवन अग्रवाल, प्रदीप कनौजिया, अमित निराला, अविनाश कनौजिया अंशु, बलराम केसरी, प्रदीप कर्ण, मंडल अध्यक्ष विपिन मेहता, अरविंद विश्वास नम्रता सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर