विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डाक्टर आर एन सिंह होंगे राममंदिर के मुख्य यजमान: पवन पोद्दार

पूर्णिया 18 जनवरी (हि. स.)। विश्व हिन्दू परिषद् जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या से मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम मंदिर उद्घाटन एवं प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त डाक्टर रविन्द्र नारायण सिंह सपत्नीक मुख्य यजमान की भूमिका निभाएंगे। जो बड़े ही गर्व और शौभाग्य का विषय है।

विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर आर एन सिंह पटना के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं और बिहार के सहरसा जिले के गोलमा गांव के रहने वाले हैं। इस बात से कोशी क्षेत्र ही नहीं बल्कि बिहार के लोगों खासकर विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही गर्व और खुशी का विषय है। विहिप पूर्णिया जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद संगठन के कार्यक्रम में श्री सिंह दो बार पूर्णिया आ चुके हैं।

ज्ञात हो कि विहिप बजरंगदल पूर्णिया के कार्यकर्ता 2 फरवरी को अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करेंगे। सारी व्यवस्था विहिप के सौजन्य से की जाएगी।

हिंदुस्थान समाचार/नंदकिशोर/चंदा

   

सम्बंधित खबर