नीलकंठ सिंह मुंडा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

खूंटी, 18 जनवरी (हि.स.)। खूंटी के विधायक और राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा को फिर से भाजपा का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खूंटी जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में खूंटी भाजपा और मजबूत होकर उभरेगी। हर्ष प्रकट करने वालों में लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुण्डा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुडा, तोरपा विधायक कोचे मुण्डा, जिला अध्यक्ष चन्द्र शेखर गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काशी नाथ महतो, संतोष जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा, संजय साहू, तुलसी भगत, कैलाश राम, गंदौरी गुड़िया, विष्णु सोनी, महामंत्री बिनोद नाग, शशांक शेखर राय, मंत्री गोपाल स्वर्णकार, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, रामध्यान सिंह आदि शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर