केरिपुबल 129वीं वाहिनी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

कोकराझार (असम), 25 जनवरी (हि.स.)। जिला के भोटगांव स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुबल) की 129वीं वाहिनी मुख्यालय में आज सुबह राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम 129वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार सिंह, द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1950 से स्थापित चुनाव आयोग के 61वें स्थापना वर्ष पर 25 जनवरी 2011 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शुभारम्भ किया गया था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अतिरिक्त डॉ० सुनिल धाकड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ओजी), उप कमाण्डेंट सौरभ कुमार, सहित बटालियन के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान सम्मिलित हुए तथा द्वितीय कमान अधिकारी 129वीं बटालियन अनिल कुमार सिंह द्वारा उन्हें मतदाता दिवस की शपथ दिलवाई गई।

हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/अरविंद

   

सम्बंधित खबर