यमुनापार के छह ब्लाॅक प्रमुख, तीन नगर पंचायत अध्यक्ष ने ली भाजपा की सदस्यता

-सदस्यता ग्रहण कर ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया

प्रयागराज, 07 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवादी विचारधारा, जनकल्याणकारी नीतियों व ऐतिहासिक विकास से प्रभावित होकर यमुनापार से सपा सहित विभिन्न पार्टियों के छह ब्लाॅक प्रमुख व तीन नगर पंचायत अध्यक्षों ने बुधवार को आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आदि के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर 2024 लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया।

यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति की सहमति से जिला उपाध्यक्ष व ज्वाॅइनिंग प्रमुख जय सिंह पटेल के नेतृत्व में जसरा ब्लाॅक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, चाका ब्लाॅक प्रमुख अनिल सिंह पटेल, कौंधियारा ब्लाॅक प्रमुख इंद्रनाथ मिश्रा, करछना ब्लाॅक प्रमुख सरोज द्विवेदी, उरूआ ब्लाॅक प्रमुख आरती गौतम, कोरांव ब्लाॅक प्रमुख मुकेश कोल, भारतगंज नगर पंचायत अध्यक्ष फरा बेगम, कोरांव नगर पंचायत अध्यक्ष ओम केसरी, शंकरगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पार्वती कोटार्या ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया। कुछ ब्लाॅक प्रमुख पूर्व से ही पार्टी के रीति-नीति के साथ चल रहे थे उन सभी ने आज आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली। यमुनापार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/सियाराम

   

सम्बंधित खबर