भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने नमो ऐप को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा

जयपुर, 9 फ़रवरी (हि.स.)। भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में शुक्रवार को नमो एप अभियान से जुड़े संभाग पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने कहा कि नमो ऐप विकसित भारत एंबेसडर अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वाकांक्षी विशेष अभियान है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। अभियान की सफलता के लिए राजस्थान को 30 लाख नमो एप डाउनलोड करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला महामंत्री अभियान प्रमुख के रूप में क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग का कार्य देखेंगे। जिले के तीन जिला उपाध्यक्ष इस अभियान में सह प्रमुख के रूप में काम करेंगे।

नमो एप प्रदेश समन्वयक आवड़दान चारण ने कहा कि आईटी और सोशल मीडिया के जिला संयोजक को अपनी टीम के साथ इस अभियान के शिविरों में तकनीकी सहयोग करेंगे और एक जिला उपाध्यक्ष और जिला आईटी संयोजक संयोजक मूल संगठन के शिवरों में अपना सहयोग करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि अभियान सफल हो। प्रत्येक शिविर में कम से कम 500 नमो ऐप डाउनलोड हो और सभी नमो ऐप डाउनलोड करने वाले अपने प्रोफाइल को तुरंत कंप्लीट करें ऐसा हम प्रयास करेंगे।

अभियान के प्रदेश सह संयोजक आईटी नरेन्द्र कटारा ने कहा कि 10 फरवरी में युवा मोर्चा को छोड़कर शेष प्रत्येक मोर्चा अलग अलग प्रत्येक मण्डल में शिविर का आयोजन कराएगा। एक मंडल में कुल 6 शिविर आयोजित होंगे और एक शिविर में काम से कम 150 नमो ऐप डाउनलोड करने का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। 12 फरवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 500 कॉलेज में परीक्षा पर चर्चा आयोजन का होर्डिंग लगाकर नमो ऐप डाउनलोड कराया जाएगा। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष या प्रदेश और जिला द्वारा नियुक्त कार्यकर्ता इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करेंगे। 13 फरवरी को युवा मोर्चा द्वारा अन्य 500 कॉलेज में शिविर लगाया जाएगा और कम से कम 500 नमो ऐप डाउनलोड करवाए जाएंगे। 15 फरवरी को प्रत्येक मंडल पर चार शिवरों का आयोजन होगा। आईटी विभाग एवं नमो ऐप, विकसित भारत एंबेसडर अभियान के संयोजक अपनी टीम के साथ प्रदेश स्तर पर क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग कर अभियान की सफलता सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे। इस दौरान बैठक में नमो एप सह समन्वयक विरेन्द्र शर्मा, देवकिशन मारू, शिवांगी कानावत, तुषार जिंदल, विशाल पार्थ, आशीष क्रांतिकारी, लाल सिंह राठौड़, रेणु राठौड़, रामदेव सोनी, सुनील पाराशर, रेना भारद्वाज, प्रभु सिंह बारहठ, नितेश शर्मा, अनुराग जांगिड़, निरज वशिष्ठ सहित संभाग पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप

   

सम्बंधित खबर