मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय सेना के सूबेदार शहीद अनिल वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल, 12 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के इछावर के ग्राम लसूडिया परिहार निवासी भारतीय सेना के जवान सूबेदार अनिल वर्मा के लेह क्षेत्र में मां भारती की सेवा में प्राण न्यौछावर करने पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर जवान के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 11 लाख रुपये की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। शहीद सूबेदार का गत 10 फरवरी को लेह में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था। सोमवार को उनके गृह ग्राम लसूडिया परिहार में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर