व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 24 को हरिद्वार में

हल्द्वानी, 15 फ़रवरी (हि.स.)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के प्रांतीय पदाधिकारियों की पहली बैठक 24 फरवरी को हरिद्वार में होगी।

प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली एवं अधिकारों के संबंध में विस्तृत चर्चा होगी। प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा की ओर से प्रांतीय पदाधिकारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे हैं। प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने सभी प्रांतीय पदाधिकारियों से 23 फरवरी की शाम तक अनिवार्य तौर पर हरिद्वार पहुंचने को कहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर