डॉ चिन्मय पण्ड्या अश्वमेध महायज्ञ स्थल का किया निरीक्षण

हरिद्वार, 15 फरवरी (हि.स.)। शांतिकुंज के तत्वावधान में मुंबई अश्वमेध महायज्ञ आयोजन के सूत्रधार डॉ चिन्मय पण्ड्या ने यज्ञ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने यज्ञशाला, प्रवचन मंच, भोजनालय, प्रदर्शनी आदि का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हरिद्वार स्थित शांतिकुंज मीडिया विभाग के अनुसार बुधवार, 21 से 25 फरवरी को होने वाले अश्वमेध महायज्ञ का शुभारंभ होने में अब केवल छह दिन शेष है। अश्वमेध महायज्ञ में कई हजार स्वयंसेवक सेवा कार्य में प्राणपण से जुटे हैं। महायज्ञ की तैयारियों जोरों पर हैं। अधिकतर कार्य पूरा होने के कगार पर हैं। प्रदर्शनी विभाग द्वारा निर्मित देवात्मा हिमालय का मॉडल और इससे सटा हुआ झरना और पोखर आदि सभी को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यज्ञशाला में अद्धचन्द्राकर, गोलाकार सहित 9 आकार प्रकार के 1008 कुण्ड बनकर तैयार हो रहे हैं। अश्वमेध महायज्ञ स्थल में पत्रकारों हेतु मीडिया सेंटर तैयार हो रहा है। चिकित्सालय, निर्माण, आदि से संबंधित उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें अश्वमेध महायज्ञ समिति की कोर टीम के सदस्यों ने भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीकांत/प्रभात

   

सम्बंधित खबर