खूंटी के कृषि विज्ञान केंद्र में बागवानी के प्रति किसानों को किया जागरूक

खूंटी, 17 फ़रवरी (हि.स.)। कृषि विज्ञान केंद्र दियांकेल में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर एनएचबी के कार्यक्रम और कृषि योजनाओं को लेकर शनिवार को सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में किसान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बागवानी उप निदेशक सीपी गांधी, अशोक कुमार और एसएस पूर्ति ने किसानों को झारखंड राज्य में बागवानी को बढ़ावा देने और किसान समुदाय की आय दुगुनी ने विषय पर जानकारी साझा की।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ राजन चौधरी ने प्रगतिशील किसानों को कम लागत में ज्यादा अनाज उपज करने के तरीकों को विस्तृत तरीके से बताया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण किसान जानकारी के अभाव और ज्यादा उपज की उम्मीद में रासायनिक उर्वरक का उपयोग अंधाधुंध कर रहे हैं। साथ ही किसानों को खेती में जैविक और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर जोर दिया। प्रखंड प्रमुख रोहित सुरीन ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करके प्रखंड क्षेत्र के किसान आय दोगुनी कर सकते हैं।

इस मौके पर उप प्रमुख संतोष कर सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर