भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के पौधारोपण के संकल्प का चौथा साल शुरू, तीन सालों में लगाए 3238 पौधे

भोपाल, 20 फ़रवरी (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 3 साल पूर्व हर दिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था। उनके इस संकल्प को सोमवार को तीन साल पूरे हो गए। चौथे साल के पहले दिन मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना सिंह समेत अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में 108 पौधे रोपे।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती के दिन रोजाना एक पौधा रोपने का संकल्प लिया था। उसके बाद बीते तीन सालों में उन्होंने मध्यप्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, त्रिपुरा, कर्नाटक, पांडूचेरी, उड़ीसा, गोवा, गुजरात, केरल समेत देश के 16 राज्यों में 3238 पौधे रोपे हैं। मंगलवार को अपने संकल्प का चौथा साल शुरू होने पर पूर्व मुख्यमंत्री चौहान पत्नी साधना सिंह तथा अन्य प्रमुख जनों के साथ मंगलवार सुबह स्मार्ट सिटी पार्क पहुंचे और 108 पौधे रोपे।

हिन्दुस्थान समाचार/ केशव/मयंक

   

सम्बंधित खबर