हत्या का आरोपित गिरफ्तार

मुंबई,25 फरवरी (हि.स.)।पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में पिछले साल मई से फरार 20 वर्षीय आरोपित शिवम मिश्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार 17 मई, 2023 को शिरडी नगर में हुई घटना में 18 साल के रौनक अंजनी तिवारी और किशन संजय झा की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य शिवम ओमप्रकाश मिश्रा घायल हो गया था। पुलिस को मृतकों के आंशिक रूप से जले हुए शव मिले थे। यह तीनों दोस्त थे। पुलिस को दो लोगों की हत्या में शिवम मिश्रा की भूमिका पर संदेह था और अस्पताल में इलाज के दौरान भी वह उस पर नजर रखे हुए थी। शिवम मिश्रा ने गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए अर्जी की थी। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद शिवम फरार हो गया था। पुलिस की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। शिवम को पुलिस ने नालासोपारा से गिरफ्तार कर लिया।

हिदुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर