बीरभूम : खेत में मिला महिला का रक्तरंजित शव

बीरभूम, 25 फरवरी (हि.स.)। जिले के मल्लारपुर के दक्षिण ग्राम से कुछ दूरी पर एक खेत में रविवार को एक महिला का रक्तरंजित शव बरामद होने से इलाके हड़कंप मच गया। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह मौत विवाहेतर संबंध के कारण हुई है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ में जुटी है। आरोप है कि महिला के पति ने उसके विवाहेतर संबध के कारण उसकी हत्या कर दी। आरोपित भाजपा कार्यकर्ता बताया है।

स्थानीय और पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृत महिला का नाम कल्याणी धीबर (30) था। वह मल्लारपुर थाने के दक्षिण गांव की रहने वाली थी। उनके पति गौतम धीबर मानसिक रूप से अस्थिर हैं। वह पिछले 12 वर्षों से घर में नजरबंद हैं।

सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान महिला संबंध इलाके के एक युवक सुकुमार दाई से हो गया। कथित तौर पर कल्याणी शनिवार रात घर से निकल गई। रविवार सुबह उसका शव गांव से दूर एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गई। तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे से बहिना मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-14 को अवरुद्ध कर दिया। इसी बीच पुलिस ने महिला के पति और भाजपा कार्यकर्ता गौतम धीबर को हिरासत में ले लिया। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर