लखनऊ : घरेलू सिलेंडर फटा, चपेट में आए एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार झुलसे

लखनऊ, 26 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में महावीरपुरी कॉलोनी निवासी जगत राम द्विवेदी के मकान में घरेलू सिलेंडर में सोमवार को ब्लास्ट हो गया। धमाके के साथ िसिलेन्डर के फटने से घर के तीन सदस्य जलकर झुलस गये।

धमाके के बाद झुलसे लोगों को निकालने और उनकी जान बचाने आया एक किराएदार भी झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हुसैनगंज थाना पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू कर सभी झुलसे लोगों को निकालते हुए सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल पहुंचते ही बर्न यूनिट के चिकित्सकों द्वारा गंभीर रुप से झुलसे लोगों का उपचार जारी है। सिलेंडर फटने से इतनी जोर से धमाका हुआ कि मकान का एक हिस्सा नीचे आ गिरा।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/मोहित

   

सम्बंधित खबर