पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास मिला जंग लगा ग्रेनेड

पुंछ, 28 फरवरी (हि.स.)। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को एक जंग लगा ग्रेनेड बरामद किया गया। ग्रेनेड को बाद में बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सेना के एक गश्ती दल को जिले के मेंढर इलाके के मनकोट में बाड़ के पास एक जंग लगा ग्रेनेड पड़ा मिला। इसके तुरंत बाद सेना के जवानों ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया। कुछ ही समय बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और सुरक्षित ढंग से ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनील

   

सम्बंधित खबर