पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर की गाड़ी में स्कार्पियो से टक्कर, अस्पताल में भर्ती

पलामू, 22 मार्च (हि.स.)।छतरपुर-पाटन के पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर, उनके पुत्र और पांच-छह कार्यकर्ता शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर के डॉक्टर अरुण शुक्ला के अस्पताल में लाया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी-पाटन मोड़ पर उनकी गाड़ी में तेज रफ्तार स्कार्पियो से टक्कर हो गयी।

दरअसल पूर्व विधायक किशोर, उनके पुत्र एवं अन्य कार्यकर्ता छतरपुर इलाके से कार्यक्रम के बाद मेदिनीनगर लौट रहे थे। जैसे ही कजरी-पाटन मोड़ पर स्थित ब्रेकर पर उनकी गाड़ी धीमी हुई, पीछे से तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। गाड़ी को नुकसान होने के साथ-साथ अंदर बैठे पूर्व विधायक और उनके पुत्र और समर्थकों को भी चोटे आई। गाड़ी को पुलिस थाने ले गई है। पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर और उनके पुत्र को मेदिनीनगर लाया गया और फिर डॉक्टर अरुण शुक्ला के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

   

सम्बंधित खबर