जम्मू के साथ-साथ कश्मीर के लोगों के दिलों में भी भाजपा ने बनाई जगह : रैना

बनी। जम्मू प्रांत के साथ-साथ कश्मीर पर प्रांत में भी भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को दिलों में जगह बनाई है और लोगों का प्यार मिल रहा है। यह बात जम्मू एवं कश्मीर के भाजपा प्रधान रविंद्र रैना ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि बनी, डुग्गन, डुगेनी, मछेडी, लोहेई इलाके के लोगों ने भाजपा का झंडा हमेशा बुलंद रखा है। उन्होंने कहा कि डीडीसी अध्यक्ष कठुआ सेवानिवृत कर्नल महान सिंह, भाजपा पहाड़ी जिला बसहोली के प्रधान दर्शन सिंह, पूर्व विधायक जीवनलाल लगातार बनी विधानसभा इलाके मैं लोगों का हाल जान रहे हैं और उनकी समस्याओं को भी रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह भी पांच बार उपरोक्त इलाकों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दूरदराज इलाकों को सडक़ के माध्यम से जोड़ा है जबकि 10 वर्ष पूर्व इन इलाकों का क्या हाल था वह आप अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के स्वास्थ्य के लिए अंशुमान कार्ड बनाया, गरीबी रेखा से नीचे लोगों को मुफ्त राशन दे रही है जबकि किसानों और अन्य  लोगों के लिए विभिन्न स्कीमों का लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का नाम विश्व में ऊंचा किया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर की विभिन्न पार्टियों पर भी लताड़ा। इस मौके पर डीडीसी अध्यक्ष कर्नल महान सिंह, भाजपा पहाड़ी जिला बसोहली के प्रधान ठाकुरदास, पूर्व विधायक जीवनलाल ने भी लोगों को कहा कि यहां से उधमपुर- कठुआ सीट के प्रत्याशी पीएमओ मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को भारी मतों से विजय बनाएं। इससे पूर्व जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना का बनी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया और उसके पश्चात कस्बे में एक रैली निकल गई जिसमें बार-बार नरेंद्र मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के नारे गूंजते रहे। इस मौके पर डीडीसी सदस्य रीता ठाकुर, मंडल प्रधान बृजमोहन सिंह, धनीराम ठाकुरदास, उत्तमचंद गोस्वामी, विनोद कुमार, मोतीराम मनसा राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लोग उपस्थित रहे।

 

   

सम्बंधित खबर