नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत: विष्णुदत्त शर्मा

मुरैना, 31 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में लगातार विकास कर रहा है। उन्होंने गरीबों का जीवन बदलने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सर्वाधित लोकप्रिय नेता हैं। वैश्विक स्तर पर भारत का कद तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत आने वाले समय में दुनिया का नेतृत्व करेगा।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मुरैना में पार्टी कार्यकर्ताओं के होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य लोकसभा चुनाव नहीं है, इसलिए आप सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लेकर जाएं और नरेन्द्र मोदी को तीसर बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य करें। होली मिलन समारोह को मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी संबोधित किया।

मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जनता चुनाव लड़ रही है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के जीवन बदलने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा, इसकी शुरूआत हो चुकी है। इस लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा की तरफ से जनता चुनाव लड़ रही है। भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में मध्यप्रदेश के कार्यकर्तओं का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री मोदी पर देश की 140 करोड़ जनता को इतना भरोसा है कि भारत आगामी समय में दुनिया का नेतृत्व करेगा।

370 से हमारा भावनात्मक संबंध, हर बूथ पर नए मतदाता जोड़ें

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर बूथ पर 370 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का मंत्र दिया है। 370 से हमारा भावनात्मक संबंध है, क्योंकि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए अपना बलिदान तक दे दिया। होली मिलन समारोह से आप सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी से जोड़ने का संकल्प लेकर जाएं और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं। हमें हर बूथ पर 370 नए कमल के फूल जोड़कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्याशी निमित्त मात्र होता है, बूथ पर हमारा कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ता है। प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करने के लिए आप सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर भाजपा को ऐतिहासिक विजय का लक्ष्य लेकर कार्य करें।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद

   

सम्बंधित खबर