कांग्रेस पार्टी का युवाओं ने थामा दामन

बनी।
बनी विधानसभा इलाके में कांग्रेस की बढती लोकप्रियता को देखते हुए स्थानीय युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा और कहा कि कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह जमीन से जुड़े नेता है। बनी कांग्रेस मंडल के प्रधान लेखराज, कांग्रेस बनी के एससी प्रधान महेश चंद्र, कांग्रेस जिला महासचिव की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यालय बनी में युवाओ ने कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर उपरोक्त पार्टी के ओदेदारो ने फूल मलाए पहनकर स्वागत किया। युवाओं ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह जमीन से जुड़े नेता हैं और लोगों के बीच में भी रहते हैं।

   

सम्बंधित खबर