भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह की मौजूदगी में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेदी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा छाया विक्रमकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेदी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा छाया विक्रमकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेदी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा छाया विक्रमकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेदी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा छाया विक्रम

ऋषिकेश, 01 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में ऋषिकेश विधानसभा के कई कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

सोमवार की शाम को भाजपा वीरभद्र मंडल की तरफ से आयोजित कार्यक्रम पूर्व महापौर अनिता ममगांई के संयोजन में किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा में शामिल होने वालों में डॉ .वीएन तिवाड़ी, पूर्वांचल मंच के अध्यक्ष, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, त्रिलोकी नाथ तिवाड़ी, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष नीलम तिवारी व अन्य सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। ये सब कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि आप सभी का पार्टी में स्वागत है। भारतीय जनता पार्टी इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी देश भर में। ऋषिकेश, हरिद्वार वह हरिद्वार क्षेत्र में जिस तरह से लोगों का प्यार और समर्थन मिल रहा है उससे निश्चित तौर पर इस बार हम लाखों के अंतर से यहां पर जीत दर्ज करेंगे।

इस दौरान विधानसभा सह संयोजक और निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं ने कहा भारतीय जनता पार्टी आम कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है और आज जो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। हम उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं। उम्मीद करते हैं पार्टी की नीति रीति के अनुसार वह आगे काम करेंगे और भाजपा प्रत्याशी को यहां पर भारी बहुमत से जिताने का काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान युवा शक्ति जो पहली बार वोटर बने हैं । उन्होंने भी माधवेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष रविन्द्र राणा, विधानसभा प्रभारी करण बोहरा, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता, पंकज शर्मा ,सुरेंद्र सुमन, दिनेश पयाल, पवन शर्मा , संजीव चौहान, रीना रागण,संदीप गुप्ता, संजय व्यास, रोमा सहगल, हैप्पी सेमवाल , राजेश कोटियाल , विजय जुगरान समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ विक्रम/रामानुज

   

सम्बंधित खबर