रूपा कुमार को मिला 'रंगमंच शिखर सम्मान'

प्रयागराज, 01 अप्रैल (हि.स.)। जगत तारन गोल्डेन जुबिली स्कूल की अंग्रेजी की प्रवक्ता एवं हिन्दी रंगकर्मी रूपा कुमार को गत दिवस एक सम्मान समारोह में ’रंगमंच शिखर सम्मान’ से आभूषित किया गया है।

यह जानकारी उर्वशी उपाध्याय ने सोमवार को देते हुए बताया कि ’सर्जनपीठ’ एवं भारतीय सांस्कृतिक परिषद्’ के संयुक्त तत्वावधान में बन्द रोड, एलनगंज स्थित ’ओम सभागार’ में गत दिवस एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे चर्चित हिन्दी रंगकर्मी रूपा कुमार को समारोह अध्यक्ष भाषा विज्ञानी आचार्य पं. पृथ्वीनाथ पाण्डेय और संयोजिका पत्रकार कवियित्री उर्वशी उपाध्याय ने शाल, स्मृति चिन्ह तथा सम्मानपत्र प्रदान कर ’रंगमंच शिखर सम्मान’ से आभूषित किया।

उर्वशी उपाध्याय ने बताया कि रूपा कुमार विगत 35 वर्षों से रंगकर्म में संलग्न हैं और देश के कई स्थानों पर मंचित 150 से अधिक नाटकों में अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने कई धारावाहिकों मे भी अभिनय किया है। जिनमें प्रमुख रूप से धरती के लाल, बरगद, कहकशाँ, कुम्भ आदि हैं। रूपा कुमार वर्तमान मे जगत तारन गोल्डेन जुबिली स्कूल में अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता हैं। इस आयोजन मे अधिवक्ता द्वय संजय उपाध्याय और संजय प्रसाद ’ओम’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर