कांग्रेस के स्टार प्रचारक की सूची में डॉ तारानंद सादा को शामिल किए जाने पर कार्यकर्ताओ में हर्ष

सहरसा,05 अप्रैल (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमिटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य डॉ तारानंद सादा को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे,पूर्व अध्यक्ष गांघी,राहुल गाँधी, बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को आभार और धन्यवाद दिया।

जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने डॉ सादा जी को बधाई और हाई कमान के वरीय नेताओं को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सहरसा कांग्रेस और जिला के लिए गौरव क़ी बात है। इससे मिथिलांचल समेत कोसी क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार बढेगा।

वरीय नेता और प्रदेश प्रतिनिधि रामसागर पाण्डेय, मो नईम उद्दीन, वरीय उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, मनोज कुमार मिश्रा, चमक लाल यादव,पंकज कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार पासवान,प्रदेश युवा सचिव सुदीप कुमार सुमन,आशीष कुमार,संजय यादव,युवा महासचिव मृणाल कामेश, सत्य नारायण चौपाल, मो गयासुद्दीन,मो नज़मूल होदा, प्रशांत यादव, जवाहर झा,बैधनाथ झा आदि ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर