भाजपा के खिलाफ विश्व की भारत विरोधी शक्तियों से सावधान रहें : अनिल राजभर

 मेजा विधानसभा

- कोरांव, मेजा विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री ने समीक्षा कर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

प्रयागराज, 08 अप्रैल (हि.स.)। यह लोकसभा चुनाव देश का नही बल्कि दुनिया का चुनाव है। भाजपा के खिलाफ, हमारे नेता के खिलाफ, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ देश के अंदर ही नहीं दुनिया के अंदर की भाजपा विरोधी शक्तियां कार्य करेगी, उनसे हमें सावधान रहना है। यह मामूली चुनाव नहीं, उनको भी पता है। यदि एक मौक़ा और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल गया। तो दुनिया के किसी देश में हिन्दुस्तान से मुकाबला करने की शक्ति नहीं होगी। हम सभी का सौभाग्य है कि हम इसी दिन के लिए कार्य करते हैं।

यह बातें सोमवार को यमुनापार के कोरांव व मेजा विधानसभा की बैठक में आयोजित वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि इलाहाबाद लोकसभा क्लस्टर प्रभारी व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, कोर कमेटी, विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हम सभी यहां 365 दिन कार्य करने वाले जिम्मेदार कार्यकर्ता बैठे हैं। जो इस चुनाव की धुरी हैं। यही समय है, सहीं समय है। देश में भाजपा की सरकार ही बनने वाली है। देश मे मोदीजी ही प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। यह हम नहीं, पूरा देश कह रहा है, हमारे विरोधी भी कह रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता ने देश की संसद में नारा लगवाया है, अबकी बार चार सौ पार। बैठक की सार्थकता तभी है यहां से जब हम सब संकल्प लेकर जाएं कि आज से मतदान तक हमारे जीवन का 24 घंटा भारतीय जनता पार्टी को समर्पित रहेगा। तभी बैठक की सार्थकता है।

काशी क्षेत्र महामंत्री व जिला प्रभारी यमुनापार सुशील त्रिपाठी ने कहा कि यदि ईमानदारी से हमनें बूथ की 11 सदस्यीय टीम और पन्ना प्रमुखों का गठन कर लिया तो सभी बूथों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने कहा कार्यकर्ताओं में भारत माता की जय, वन्देमातरम्, जय श्री राम का नारा लगाते ही असीम शक्ति का संचार हो जाता है। इसलिए सभी बूथों पर हम चुनाव जीतेंगे, उसमें तनिक भी संदेह नहीं है।

लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल ने कहा संगठन के एक-एक कार्य ईमानदारी से पूरा करेंगे तो ऐतिहासिक जीत होगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने सभी का आभार जताते हुए पुनः विश्वास दिलाया कि हम इलाहाबाद लोकसभा का चुनाव कार्यकर्ताओं की मेहनत से पांच लाख मतों से जीतकर शीर्ष नेतृत्व को सौंपेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, अजीत प्रताप सिंह, पुष्पराज सिंह पटेल, नाथू गुप्ता, स्वामीनाथ सिंह, राय चन्द्र दुबे, विक्रमादित्य मौर्य, इन्द्रदेव शुक्ला, राकेश पाण्डेय, अशोक सिंह, ओम केसरी, नरसिंह केशरी, सुभाष कनौजिया आदि के साथ भारीं संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/मोहित

   

सम्बंधित खबर