जन्मजात देशभक्त एवं क्रांतिकारी थे डॉ हेडगेवार : राजेंद्र सक्सेना

- वर्ष प्रतिपदा पर आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया गणवेश में पथ संचलन

वाराणसी, 09 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जन्मजात देशभक्त एवं क्रांतिकारी थे। वे लम्बे समय तक स्वाधीनता आंदोलन की अग्रिम पंक्ति में शामिल रहे। उस समय की कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। महात्मा गांधी द्वारा घोषित जंगल सत्याग्रह, नमक सत्याग्रह और स्वदेशी आंदोलन में जेल गये। वहीं, भारत में खिलाफत आंदोलन को करने की आवश्यकता नहीं हैं ऐसा कहकर आंदोलन से दूर हो गये।

ये बातें संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के मार्ग प्रमुख राजेंद्र सक्सेना ने कही। वर्ष प्रतिपदा पर मंगलवार को संघ के काशी मध्यभाग के कामख्या नगर में आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र सक्सेना ने स्वयंसेवकों को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नव वर्ष की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस दिन ब्रह्मा जी ने 1,95,58,85,126 वर्ष पूर्व सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन देवताओं ने मिलकर देवी शक्ति का आवाह्न किया। तब शक्ति ने दुर्गा का रुप धारण कर राक्षसों का विनाश किया, वर्ष प्रतिपदा के ही दिन भगवान श्रीराम का एवं यधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ,आज ही के दिन संत झूलेलाल का प्रकट महोत्सव पूरे देश में ही नहीं विश्व में मनाया जाता है। आज ही के दिन दयानन्द सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की थी।

राजेंद्र सक्सेना ने विक्रम संवत की चर्चा करते हुए कहा कि राजा विक्रमा दित्य ने भारत की धरती से ग्रीक, हूण, शक, यवन जैसे आतताईयों को खदेड़ कर प्रयागराज संगम में राजसूय यज्ञ कर विक्रमदित्य की उपाधि प्राप्त की। तभी से हम विक्रम संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नव वर्ष के रुप में मनाते हैं।

राजेंद्र सक्सेना ने कहा कि यह पर्व संघ के स्वयंसेवकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसी दिन डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिन है। आज के इस उत्सव में हम ध्वज लगने से पहले आद्य सरसंघचालक को प्रणाम करते हैं। उन्होंने संघ के जन्मशताब्दी 2025 की चर्चा करते हुए कहा की इस वर्ष प्रत्येक न्यायपंचायत तक शाखा मिलन,मंडली का विस्तार करने के लिए हमें पंच प्रण कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण,सामाजिक समरसता,स्वदेशी भाव एवं नागरिक कर्तव्य के साथ पूरा करना है। कार्क्रम में मुख्य रूप से नगर संघचालक,विजयकुमार कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल किजवड़ेकर आदि भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/राजेश

   

सम्बंधित खबर