कांकेर : भाजपा मिशन 11 में जुटी हुई हैं, 11 सीटें जीतने के लिए मजबूती से बढ़ रही है आगे : अरुण साव

कांकेर, 12 अप्रैल (हि.स.)। जिला भाजपा कार्यालय में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शु्क्रवार पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हार के डर से बौखलाये हुए कांग्रेसी नेता सभी मर्यादाओं को भूल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने और मरने की बात करते हैं। कांकेर लोकसभा में भी भारतीय जनता पार्टी मजबूती से चुनाव में जुटी हुई है, और कांकेर लोकसभा सीट हम भारी बहुमत से जीतने वाले हैं। भाजपा मिशन 11 में जुटी हुई हैं, 11 सीटें जीतने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रही है। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और पिछले 100 दिनों के विष्णुदेव साय के काम के कारण प्रदेश के लोगों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सकारात्मक वातावरण हैं। अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सकारात्मक वातावरण हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस उम्मीदवारों का कांग्रेस के लोग ही विरोध कर रहे हैं, जनता भी विरोध कर रही है और कांग्रेस आज नेतृत्व विहीन है। कांग्रेस की विश्वसनीयता जनता के बीच समाप्त हो चुकी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर