अथक प्रयासों से जिला सांबा में मजबूत बना भाजपा का गढ़ : वैद

विजयपुर। कस्बा विजयपुर में भाजपा जिला स्तर वरिष्ठ नेताऔं द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्वाधिक समुदाय विशेष सदस्यों ने उपस्थित होकर भाजपा की जनहित नीतियों का ज्ञान प्राप्त किया। भाजपा जिला वरिष्ठ नेता शशी पाल वैद की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्य मंत्री जम्मू कश्मीर कविंद्र गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जनसभा के आयोजन पूर्व भाजपा नेताऔं ने देश के संबिधान निर्माण ड़ा. बी आर अंबेडक़र को उनकी 133वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देकर उनकी समाजिक सेवाऔं का बखान किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी वरिष्ठ नेता शशी पाल वैद ने कहा कि आज समूचे भारत देश में भाजपा ने हर तरफ विकास और खुशहाली की लहर कायंम की है। ऐसी कई कल्यानकारी एवं जनहित योजनाऔं को भाजपा ने लागू किया, जिनका हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। हाल ही में भाजपा केंद्र सरकार द्वारा सदन में एसटी वर्ग के लिए विशेष आरक्षण दिए जाने की घौषणा कर पिछड़े वर्ग लोगों को राहत की सौगात दी है। खासतौर पर गुज्जर-बक्करवाल समुदाय लोगों को विशेष आरक्षण देना भाजपा की ही देन है। दशकों से इस आरक्षण को लेने की मांग करते आ रहे इन समुदाय विशेष की तरफ किसी सरकार ने गौर नहीं किया। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच की बदौलत इन वर्ग के लोग भी आरक्षण सूची में शामिल हुए हैं। भाजपा की इन्हीं जनहित नीतियों की बदौलत आज हर तरफ पार्टी का कमल खिल रहा है जो अपनी महक बिखेर कर लोगों को मोहित कर रहा है। अब समय आ गया है कि हमें मिलकर इस कमल की महक को ओर बिखेरना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री का ताज पहनाना है। वहीं जनसभा में पार्टी नेता अरूण शर्मा ने भी उपस्थिजतनों को अगामीं लोकसभा चुनावों में भाजपा सांसद प्रत्याशियों को कामयाब बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करने व पार्टी का पक्ष मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व मंत्री कविंद्र गुप्ता ने अपने वरिष्ठ पार्टी नेताऔं, कार्यकर्ताऔं व समर्थकों की कर्मठ सेवाऔं की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस लग्न के साथ हर पार्टी नेता, कार्यकर्ता अपने फर्ज को अंजाम दे रहा है, उससे भाजपा की जीत के रास्ते में कोई बाधा नहीं आ सकती। वहीं आयोजित जनसभा के दौराण समुदाय विशेष के सैकड़ों सदस्यों ने भाजपा की नीतियों से भावुक होकर इसमें शामिल होने का ऐलान किया। समुदाय विशेष गणमान्य सदस्य लाल हुसैन, मुहम्मद युसूफ की अध्यक्षता में करीब सौ सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा। पार्टी वरिष्ठ नेताऔं व पूर्व मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने भाजपा में शामिल हुए नए सदस्यों को फूल मालाएं पहना कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम अध्यक्ष शशी पाल वैद ने सैकड़ों सदस्यों का एक साथ भाजपा में शामिल होना पार्टी से जुड़े नेताऔं के अथक प्रयासों का नतीजा करार दिया। इस मौके पर पार्टी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, गणमान्य सदस्य भी शामिल रहे।

   

सम्बंधित खबर