बसपा व कई निर्दलीय पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

पार्षदपार्षदपार्षदपार्षद

-अब नगर निगम के सदन में होंगे भाजपा के 76 पार्षद

गाजियाबाद,15 अप्रैल (हि.स.)। बसपा व कई निर्दलीय पार्षदों ने सोमवार को अपनी आस्था बदलते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। अब नगर निगम सदन सदन में भाजपा के 76 पार्षद हो गए। नवयुग मार्किट स्थित चुनाव कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया व महापौर सुनीता दयाल के समक्ष तीन निर्दलीय पार्षद(अनुज त्यागी वार्ड 87,राजीव भाटी वार्ड 73,नितिन कुमार वार्ड 31), 2 बसपा पार्षद(सुभाष चौधरी वार्ड 32,राधेश्याम त्यागी वार्ड 57), 1 अपनी जनतांत्रिक पार्टी(अजीत निगम), 1 पूर्व मण्डल अध्यक्ष(आलोक शर्मा), 4 पूर्व पार्षद(हेमलता शर्मा,विनोद शर्मा,विनोद कुमार,आनंद गुप्ता) भाजपा पमें शामिल होने की घोषणा की। जिसमे मुख्य रूप से पार्षद विरेन्द्र त्यागी,प्रेम त्यागी आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर