आतंकवादियों ने अनंतनाग में प्रवासी नागरिक को गोली मारी

लोकसभा चुनावों के कारण कड़ी सुरक्षा के बावजूद वारदात

श्रीनगर। स्टेट समाचार कश्मीर के अन्नतनाग जिले में आतंकियों ने एक बाहरी नागारिक पर हमला किया। उसे पास से दो गोलियां मारी गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस की तरफ से पूरे इलाके को घेर कर सर्च शुरू कर दी गई है। बता दे कि चुनावों के चलते सुरक्षा को काफी कडा किया गया है। लेकिन आतंकियों की तरफ से फिर भी हमला किया गया है। जानकारी के अनुसार राजा शाह पुत्र शंकर शाह निवासी बिहार को जबलीपोरा बिजबिहाडा इलाके में गोली मारी गई है। उसे दो गोलियां मारी गई। जिसमें एक गले को तथा दूसरी पेट को लगी है। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर आए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे उठाया और इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आतंकी किसी वाहन पर आए थे। हमला करने के बाद एक दम से मौके से भाग गए है। बता दे कि इस प्रकार का हमला होने से इलाके में दहशत हो गई है।   

   

सम्बंधित खबर