विकसित, सुदृढ़ और आत्मनिर्भर भारत के लिए मोदी को चुनें : नीरज त्रिपाठी

प्रयागराज, 22 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का दक्षिणी विधानसभा के नैनी मंडल में कार्यकर्ता जनसम्पर्क संवाद सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने कहा कि विकसित, सुदृढ़ और आत्मनिर्भर भारत के लिए मोदी को ही चुनें।

सोमवार को महानगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में नीरज त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ और पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का नया भारत भगवान गौतम बुद्ध को भी मानता है और धर्म राष्ट्र स्थापना के लिए भगवान श्री कृष्ण जैसे महाभारत का युद्ध करना भी जानता है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि विकसित भारत निर्माण के लिए 400 पार कर मोदी सरकार बनाना है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सभा के उपरांत नैनी क्षेत्र के महेवा इंदलपुर, दुबे तालाब, चकदोंदी गल्ला मंडी, नैनी बाजार एवं सरगम के क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाया गया और भाजपा को जिताने को अपील की गई।

कार्यक्रम का संचालन शहर दक्षिणी विधानसभा संयोजक ज्ञानेश्वर शुक्ला ने किया। इस अवसर पर नरसिंह, पार्षद राकेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, राजन शुक्ला, पार्षद मयंक यादव, अनूप पासी, राकेश जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, विकास बाबू जायसवाल, हरे कृष्णा तिवारी, ओम प्रकाश, विनोद तिवारी, रवि मिश्रा सहित नैनी क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/मोहित

   

सम्बंधित खबर