मोदी के सशक्त नेतृत्व में हम पुनः विश्व गुरु बनने का वैभव पाएंगे : विजय अग्रवाल

रायगढ़ , 28 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के सहसंयोजक रायगढ़ के पूर्व विधायक लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को प्रचंड मतों से जिताने के लिए संकल्पित भाव से पूरी ऊर्जा के साथ लगे हुए है। कार्यकर्ताओं को बड़े ही नजदीक से समझने वाले विजय अग्रवाल को कई चुनावों का अनुभव है। आज रविवार को सरिया के नौघटा में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए विजय अग्रवाल ने कहा कि मोदी की योजनाएं गांव, गरीब , किसान , युवा और महिलाओं और वंचितों के लिए है।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनी और विष्णुदेव साय सरकार ने तीन माह में महतारी वंदन योजना, किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस, धान की खरीद प्रति एकड़ 21 क्विटल 3,100 से, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास पर स्वीकृति दी। मुझे विश्वास है छत्तीसगढ़ की जनता 11 की 11 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी को जीताकर मोदी को भेंट करेगी।

देश में पहली बार एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना जो गांव, गरीब किसान, युवा और महिलाओं के लिए योजनाएं बनाकर काम कर रहे हैं।आज देश का हर व्यक्ति मोदी के साथ खड़ा हैं। पिछले चार महीने में ही विष्णुदेव साय सरकार ने मोदी की हर गारंटी चुन-चुन कर पूरी कर रही हैं। गांव गांव में एक ही नारा चल रहा है, विष्णुदेव साय सरकार में काम हो रहा है सांय-सांय, कांग्रेस बोल रही है आंय-बांय और जनता कह रहीं हैं कांग्रेस को करना है बाय-बाय।

विजय अग्रवाल ने कहा कि भारत को विश्व गुरु और विकसित राष्ट्र बनाने तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा ।चीन और पाकिस्तान को घर में घुसकर मारने वाला भारत चाहिए तो देश में फिर से मोदी की सरकार बनाए। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई देशों को हर तरह की मदद कर रहे हैं।

नुक्कड़ सभा में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रही, नगर पंचायत पुसौर के उपाध्यक्ष मोहित सतपथी, सरिया मंडल अध्यक्ष परदेसी प्रधान, महामंत्री चूड़ामणि पटेल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश पंडा, सरिया नगर पंचायत के अध्यक्ष रानू स्वर्णकार, उपाध्यक्ष अरुण सराफ नौघटा सरपंच गजपति डनसेना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रघुवीर प्रधान/ गेवेन्द्र

   

सम्बंधित खबर