केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के जन्मदिन पर नैना देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

नैनीताल, 01 मई (हि.स.)। नैनीताल-उधम नगर के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट का बुधवार को जन्मदिन है। इस मौके पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर की आराध्य देवी माता नैना देवी के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और मंत्री अजय भट्ट की दीर्घायु व स्वस्थ-निरोगी जीवन एवं देश व प्रदेश की उन्नति की कामना की। साथ ही मंदिर के पास ही स्थित गोवर्धन कीर्तन हॉल में स्थानीय विधायक सरिता आर्या की अगुवाई में केक काटा गया तथा मिष्ठान वितरण किया गया।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, कविता गंगोला, जीवंती भट्ट, नीतू जोशी, मीनू बुधलाकोटी, हेमलता पांडे, सुमन, तुलसी डालाकोटी, कंचन जोशी, शालिनी साह, शांति देवी, सुनीता देवी, विक्रम रावत, मनोज जोशी, संतोष कुमार, मोहित साह, वैभव जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, अरविंद पडियार, नितिन कार्की, हरीश राणा, डॉ. ललित तिवारी, शैलेंद्र बिष्ट व प्रशांत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/नवीन जोशी/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर