सड़क के किनारे शव बरामद, हत्या की आशंका

उदालगुड़ी (असम), 10 मई (हि.स.)। उदालगुड़ी जिले के भेरगांव पुलिस चौकी अंतर्गत बड़ीगांव इलाके में एक व्यक्ति की बड़ी बेरहमी से हत्या किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह प्रातः भ्रमण पर निकले कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव सड़क के किनारे देखा। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मृतक की पहचान सुखराम बासुमतारी (36) के रूप में की गई है।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बीती रात वह घर में सो रहा था। घर से ले जाकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिक के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार /असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर