हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद

पलामू, 18 मई (हि.स.)।पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर पुलिस ने मर्डर में इस्तेमाल भरठूआ बंदूक बरामद की है। बता दें कि गत तीन मई को पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रतनाग में कृष्णा सिंह नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप कृष्णा सिंह के बेटे सुबोध सिंह पर लगा था। घटना का बाद से सुबोध सिंह फरार हो गया था। बाद में सुबोध सिंह ने पलामू कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।

16 मई को पलामू पुलिस ने सूरज सिंह को रिमांड पर लिया था और पूछताछ की। इसी पूछताछ में सूरज सिंह ने अपने पिता के हत्या के कारणों के बारे में बताया है और हथियार को रिकवर करवाया है। नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूरज सिंह ने हत्या को अंजाम देने के बाद हथियार को दो चट्टानों के बीच में छिपा दिया था। सुबोध सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार को बरामद कर लिया है।

सुबोध ने बताया है कि पिछले डेढ़ वर्षाे से आवास योजना को लेकर पिता से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उसने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुबोध और बड़े भाई के बीच आवास योजना को लेकर विवाद था। इस विवाद में पिता बड़े भाई का पक्ष ले रहे थे।

हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

   

सम्बंधित खबर