ई किसान भवन में किसानों के बीच धान बीज का वितरण

अररिया 20 मई(हि.स.)।फारबिसगंज प्रखंड के ई किसान भवन में सोमवार को खरीफ फसल के तहत धान की खेती के लिए किसानों के बीच उन्नत बीजों का वितरण किया गया।मौके पर किसानों को कृषि विभाग की ओर से ढ़ेचा बीज का भी वितरण किया गया।किसानों को प्रखंड के ई किसान भवन में अनुदानित दर पर धान की बीज उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस दौरान अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने बीज वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने किसानों से उनकी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान की बात कही। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अनुमंडल के तीनों प्रखंड मुख्यालय में धान बीज का वितरण किया जा रहा है। प्रखंड में किसानों के द्वारा कम उठाव किया गया है।उन्होंने कृषि समन्वयकों और किसान सलाहकारों को किसानों को प्रेरित करने के निर्देश दिए।कहा की प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए धान के बीज का वितरण जारी है। जहां अनुदानित दर पर 12 रुपये प्रतिकिलो के दर से किसानों को धान की बीज उपलब्ध कराई जा रही है। एक किसान को न्यूनतम 27 किलो तथा अधिकतम 60 किलो तक बीज अनुदानित दर पर दिया जा सकता है। उन्नत धान की फसल किसान कैसे प्राप्त करे इसको लेकर कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा ई किसान भवन में कार्यशाला का आयोजन कर किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए हैं।

उन्होंने बताया की ढ़ेचा बीज 12 रूपए किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है।इस मौके पर एग्रीकल्चर कोर्डिनेटर अनुज कुमार निराला, प्रदीप कुमार, किसान सलाहकार मुकेश कुमार देव, निशांत नवीन, दिनेश देव, पीतांबर वर्मा, दिलीप कुमार गुप्ता, लेखापाल मो इम्तियाज रजा, कन्हैया लाल शर्मा,अजय कुमार,गौतम कुमार, अरविंद कुमार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर