उप्र में जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स के हुए स्थानान्तरण

प्रयागराज, 29 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश के अनुसार वार्षिक स्थानान्तरण नीति वर्ष 2024-25 के आलोक में तात्कालिक प्रभाव से जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स समूह ‘ख’ संवर्ग के अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है।

यह जानकारी जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स अमित कुमार पाण्डेय ने देते हुए बताया कि विजय कुमार मौर्य, पुलिस महानिदेशक-कमाण्डेंट जनरल होमगार्ड्स के आदेशानुसार अमित कुमार पाण्डेय प्रयागराज को कुम्भ मेलाधिकारी होमगार्ड्स, सुनील कुमार को भदोही से फतेहपुर, अर्जुन प्रसाद को फतेहपुर से चित्रकूट, अनिल कुमार यादव बलिया से अम्बेडकर नगर, रंजीत सिंह को कानपुर देहात से प्रयागराज, वेदपाल सिंह को गौतमबुद्धनगर से बिजनौर, बृजेश कुमार मिश्र को रायबरेली से वाराणसी, संजय कुमार शर्मा को मैनपुरी से रायबरेली, राहुल कुमार को सिद्धार्थनगर से आगरा, राजमणि सिंह को वाराणसी से बरेली, शैलेन्द्र प्रताप को बरेली से ललितपुर, चन्दन सिंह को गोण्डा से महोबा, राजेन्द्र सिंह को बांदा से अमेठी और संतोष कुमार आगरा सम्प्रति सम्बद्ध होमगार्ड्स मुख्यालय लखनऊ को सिद्धार्थनगर का जिला कमाण्डेंट बनाया गया है।

स्थानान्तरित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तत्काल नवीन पद का कार्यभार ग्रहण कर, प्रभार प्रमाण पत्र दो प्रतियों में होमगार्ड्स मुख्यालय उप्र लखनऊ को उपलब्ध करायें। कार्यभार ग्रहण न करने पर उन्हें स्वतः कार्यमुक्त किया जा सकेगा और उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्याकान्त/आकाश

   

सम्बंधित खबर