राष्ट्रीय युवा दिवस पर विद्यार्थी परिषद ने निकाली शोभायात्रा

-स्वामी विवेकानंद ने एहसास कराया हमारी संस्कृति सर्वश्रेष्ठ है: अनिकेत सचान

खूंटी, 12 जनवरी (हि.स.)। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खूंटी की ओर से शुक्रवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। बिरसा कॉलेज से निकाली गई शोभायात्रा में स्वामी विवेकानंद का प्रतीकात्मक रूप धारण किए युवा शामिल थे।

शोभायात्रा में शामिल बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद के समर्थन में नारेबाजी करते चल रहे थे। शोभायात्रा समापन के बाद छात्र संवाद के कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत सचान ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश की सभ्यता एवं संस्कृति का लोहा विश्व भर में मनवाया। साथ ही उन्होंने हमें यह एहसास कराया कि हमारी संस्कृति श्रेष्ठ है। हमें पश्चिमी सभ्यता की अपेक्षा अपनी सभ्यता को जीवन में महत्व देने की आवश्यकता है। सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है।

स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलते हुए देश के युवा भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं। अभाविप के पूर्व प्रदेश कार्यालय मंत्री अनिकेत अमन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए जाने वाले युवा दिवस के अवसर पर अभाविप द्वारा आज से देश के सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं 10$2 में परिसर चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है, जो दो चरणों के माध्यम से संपन्न होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर