भिलाड एवं करमबेली सेक्शन के बीच ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित

अहमदाबाद, 13 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम रेलवे के भिलाड-करमबेली सेक्शन के बीच पुल संख्या 264 के लिए जियो सेल द्वारा ब्रिज एप्रोच को मजबूत करने के लिए 16 और 17 जनवरी, 2024 को 4.30 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक मंगलवार, 16 जनवरी, 2024 को 13.00 बजे से 17.30 बजे तथा बुधवार, 17 जनवरी, 2024 को 09.00 बजे से 13.30 बजे तक होगा। इस ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को रिशेड्युल एवं रेगुलेट किया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

रिशेड्युल/रेगुलेट होने वाली ट्रेनें:

1. 15 जनवरी, 2024 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22195 वीरांगना लक्ष्मीबाई-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 03 घंटा 30 मिनट रिशेड्युल किया जाएगा।

2. 16 जनवरी, 2024 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20968 पोरबंदर-सिकंदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 03 घंटा रिशेड्युल किया जाएगा।

3. 15 जनवरी, 2024 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19016 पोरबंदर-दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 03 घंटा रिशेड्युल किया जाएगा।

4. 15 जनवरी, 2024 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 14805 यशवंतपुर-बाड़मेर एसी एक्सप्रेस को 02 घंटा 15 मिनट रिशेड्युल किया जाएगा।

5. 16 जनवरी, 2024 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीबरथ एक्सप्रेस को 01 घंटा 30 मिनट रिशेड्युल किया जाएगा और मार्ग में 45 मिनट रेगुलेट भी किया जाएगा।

6. 15 जनवरी, 2024 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12217 कोचुवेली-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को 02 घंटा 15 मिनट रिशेड्युल किया जाएगा।

7. 16 जनवरी, 2024 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12965 बांद्रा टर्मिनस-भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 01 घंटा रिशेड्युल किया जाएगा और मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट भी किया जाएगा।

8. 16 जनवरी, 2024 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 14708 दादर-बीकानेर रणकपुर एक्सप्रेस को 01 घंटा रिशेड्युल किया जाएगा और मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट भी किया जाएगा।

9. 16 जनवरी, 2024 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्य नगरी एक्सप्रेस को01 घंटा रिशेड्युल किया जाएगा और मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट भी किया जाएगा।

10. 16 जनवरी, 2024 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12263 पुणे-हजरत निज़ामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस को 01 घंटा रिशेड्युल किया जाएगा।

11. 16 जनवरी, 2024 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19055 वलसाड-जोधपुर एक्सप्रेस को 01 घंटा 30 मिनट रिशेड्युल किया जाएगा।

12. 17 जनवरी, 2024 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 01 घंटा 10 मिनट रिशेड्युल किया जाएगा।

16 जनवरी, 2024 को रेगुलेट होने वाली ट्रेनें:

1. ट्रेन संख्या 12925 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को 2 घंटा 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

2. ट्रेन संख्या 12933 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद कर्णावती एक्सप्रेस को 55 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

3. ट्रेन संख्या 19217 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल एक्सप्रेस को 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

4. ट्रेन संख्या 12931 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद डबल डेकर को 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

5. ट्रेन संख्या 22474 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर एक्सप्रेस को 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

6. ट्रेन संख्या 22929 दहानू रोड-वडोदरा एक्सप्रेस को 01 घंटा 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

7. ट्रेन संख्या 19577 तिरुनेवेली-जामनगर एक्सप्रेस को 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

8. ट्रेन संख्या 20484 दादर-भगत की कोठी एक्सप्रेस को 01 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।

9. ट्रेन संख्या 20907 दादर-भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 01 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।

10. ट्रेन संख्या 82901 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस को 25 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

11. ट्रेन संख्या 22935 बांद्रा टर्मिनस-पालिताना सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 35 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

12. ट्रेन संख्या 12979 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस को 35 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

13. ट्रेन संख्या 12909 बांद्रा टर्मिनस-हज़रत निज़ामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस को 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/प्रभात

   

सम्बंधित खबर