संजय साह बने जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

भागलपुर, 16 जनवरी (हि.स)। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने भागलपुर जदयू नेता संजय साह को व्यावसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।

उनके मनोनयन पर भागलपुर के जदयू नेताओं ने खुशी प्रकट करते हुए व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद एवं संयोजक विधान पार्षद ललन सर्राफ को धन्यवाद दिया है। संजय साह को महासचिव मनोनीत होने पर बधाई देने वालों में पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार ओझा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुड्डू साई, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, रामाशीष सिंह, शबाना दाउद, पूर्व विधायक लक्ष्मी कांत मंडल, मृत्युंजय कुशवाहा, इंद्रप्रकाश मंडल आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर