राजगढ़ः टोल के पैसों को लेकर कर्मी के साथ मारपीट, तीन पर केस दर्ज

राजगढ़,16 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में भोपाल बाइपास चैराहे के समीप टोल प्लाजा पर वाहन के पैसे लेने की बात को लेकर हुए विवाद में बारवां गांव के तीन लोगों ने टोलकर्मी के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने मंगलवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार भोपाल बाइपास चैराहे के नजदीक स्थित टोल प्लाजा के कर्मी आदेश पुत्र शंकरलाल दुबे ने बताया कि टोल के पैसे लेने की बात पर हुए विवाद में बीती रात बारवां गांव के मोहनलाल दांगी, कन्हैयालाल दांगी सहित एक अन्य ने गाली-गलौंज करते हुए लाठी से मारपीट की, विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/नेहा

   

सम्बंधित खबर